प्रतापनगर- अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लम्बगांव प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल में दिनांक 9/09/2026 को विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता -2026 “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां” के विषय पर आयोजन किया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगर दीपक कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया तथा इस कार्यक्रम संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य धनराज कोहली अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विज्ञान संगोष्ठी समन्वय अनिल नेगी द्वारा भारतीय ऊर्जा परिदृश्य पर प्रकाश डाला तथा बताया कि संगोष्ठी में कुल 40 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

आपको बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गालुडधार के छात्र सौरभ खरोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय इंटर कॉलेज तौलीसेण मुखेम की छात्रा अनीता राणा ने द्वितीय स्थान, राजकीय इंटर कॉलेज गल्याखेत की छात्रा अनूपा और चतुर्थ स्थान पर रोहन तथा पंचम स्थान पर वर्षा रही।
सेमिनार का कार्यक्रम संचालन प्रमोद बिजल्वाण द्वारा किया गया।इस संगोष्ठी में विज्ञान अध्यापक द्वारिका प्रसाद, प्रमोद बिजल्वाण, प्रवीण नौटियाल,लवजीत बधानी नरेंद्र बिजल्वाण,विनोद सैंसवाल, हरीश पंवार, सुरेंद्र सिंह रावत तथा निर्णायक मण्डल में लक्ष्मण सजवाण,अनिल सिंह,मनोज सैनी, रेशमा नकोटी तथा प्रतापनगर के समस्त प्रतिभागियों के शिक्षक गण उपस्थित रहे।






