उत्तराखंडमौल्यार फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंद छात्रों को...
spot_img

मौल्यार फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंद छात्रों को बांटे निशुल्क पदवेश और स्कूल बैग

Advertisement

spot_img

टिहरी गढ़वाल, 27 अगस्त (प्रदीप शाह)- मौल्यार फाउंडेशन की टिहरी इकाई की ओर से रक्षाबंधन का पावन पर्व पर जरूरतमंद एवं अनाथ स्कूली बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई गई तथा शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।कोटी कॉलोनी स्थित श्रीदेव सुमन छात्रावास, डी-टाईप परिसर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रह रहे अनाथ छात्रों के साथ फाउंडेशन की टीम ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस अवसर पर सभी बच्चों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई गई। जानकारी मिलने पर कि कई बच्चों के पास स्कूल के जूते नहीं हैं, फाउंडेशन की ओर से सभी छात्रों को स्कूल जूते वितरित किए गए।इस अवसर पर परिसर प्रबंधक सुंदर सिंह कलुड़ा और अध्यापक मेघराज सिंह चौहान ने मौल्यार फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब अधिकांश लोग अपने त्योहारों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे समय में फाउंडेशन ने इन बच्चों के बारे में सोचा और उनके बीच पहुंचकर त्योहार मनाया। उन्होंने इसे सराहनीय पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि फाउंडेशन भविष्य में भी समय-समय पर बच्चों की मदद करता रहेगा।

चंबा के राजकीय इण्टर कालेज के बच्चों को बांटे स्कूल बैग

इसी क्रम में मौल्यार फाउंडेशन की टिहरी इकाई की टीम ने चंबा क्षेत्र के जूनियर स्कूल में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने बच्चों की कलाई पर राखी बांधी और सभी जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान बच्चों में मिठाई भी बांटी गई।फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें इस त्योहार के महत्व से परिचित कराना और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सम्मान एवं समानता की भावना को मजबूत करना रहा।

बच्चों एवं विद्यालय प्रशासन ने फाउंडेशन की इस पहल के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मौल्यार फाउंडेशन की टिहरी इकाई की शालिनी भट्ट ने किया। इस दौरान आस्था रौथान, अनिशा सकलानी, सिमरन तरियाल और प्रगति कोठारी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

स्वतंत्रता दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन कार्यालय में ध्वजारोहण

अठूरवाला,देहरादून- (प्रदीप शाह) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर...