उत्तराखंडप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी व किरन सोनी ने...
spot_img

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी व किरन सोनी ने रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर दिया जन्मदिन की बधाई

Advertisement

spot_img

देहरादून (प्रदीप शाह)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी व उनकी पत्नी किरन सोनी ने देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार में डाक द्वारा भेजकर स्वस्थ, निरोगी, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगल कामनाएं देते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वृक्षमित्र डॉ. सोनी ने कहा लोग जन्मदिन पर महंगे मंहगे उपहार देते हैं लेकिन मैं जन्मदिन हो, शादी की सालगिरह या दूल्हा दुल्हन को शगुन में उपहार स्वरूप पौधा देता हूं। इसी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे द्वारा देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा जन्मदिन का उपहार भेजा गया है। डॉ. सोनी ने कहा पौधा उपहार में भेंट करने की परम्परा की शुरुआत मेरे द्वारा किया गया है और इस क्षेत्र में मुझे कार्य करते हुए 35 वर्ष हो गए हैं। 28 सालों की पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में रहते हुए मैंने अध्यापन के साथ पर्यावरण संरक्षण की अलख जलाकर जन जन को जागरूक किया।

वहीं किरन सोनी ने जन जन से अपील करते हुए कहा जीवन दाता ने धरातल के उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए मनुष्य जीवन दिया है। मनुष्य अपने भोगवादी प्रवृत्ति के कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने लगा है जिस कारण पर्यावरणीय असंतुलन हो रहा। हम दोनों पति पत्नी ने हरे वस्त्र धारण कर जीवन का उद्देश्य पौधा उपहार में भेंट करने और पौधारोपण का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री को पौधा उपहार में भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व मंगल कामनाएं प्रेषित की है।

डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी वर्तमान में पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

महिला सुरक्षा और अधिकार संरक्षण को लेकर राज्य महिला आयोग की नई कार्य योजना तैयार

13 जिलों में उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी, आयोग में...

ब्लॉक साइंस सेमिनार प्रतापनगर में राजकीय इंटर कॉलेज गालुडधार के सौरभ प्रथम

प्रतापनगर- अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लम्बगांव प्रतापनगर टिहरी...