जौलीग्रांट, देहरादून (प्रदीप शाह)– आस (Action for Advancement of Society ) गुमानीवाला, ऋषिकेश के सदस्यों द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने एसडीआरएफ अधिकारियों एवं कार्मिकों को राखियां बांधते हुए उनके द्वारा आपदा एवं अन्य विषम परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा एवं बचाव हेतु किए जाने वाले सराहनीय कार्यों के प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया।संस्था के सदस्यों द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक किया गया तथा इसके लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

उपस्थित सभी लोगों ने इस आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण पहल की सराहना करते हुए एक-दूसरे को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान आस (Action for Advancement of Society ), गुमानीवाला, ऋषिकेश की ओर से हेमलता बहन, संगीता बहुगुणा, बबीता बौड़ाई,पूनम मैठाणी,लक्ष्मी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में सहायक सेनानायक सुशील रावत, श्री संजय उप्रेती, शिविर पाल आनंद सिंह रावत, इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण, सूबेदार सैन्य सहायक जयपाल राणा तथा सब इंस्पेक्टर पंकज खरोला सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।









