UncategorizedTehri News: टिहरी, कोटी और बी.पुरम में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Tehri News: टिहरी, कोटी और बी.पुरम में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई – 22 चालान, 4 वाहन सीज

Advertisement

spot_img

टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सोमवार को टिहरी, कोटी और बी.पुरम क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करना था।

अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें शामिल हैं बिना टैक्स, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, यातायात नियमों का उल्लंघन, परिवहन विभाग ने कार्रवाई के दौरान कुल 22 चालान जारी किए और 4 वाहनों को सीज (बंद) कर दिया।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी मौजूद रहे— सत्येंद्र राज, एआरटीओ (प्रवर्तन), नवीनगोस्वामी, परिवहन सहायक निरीक्षक, अर्जुन सिंह, परिवहन सहायक निरीक्षक, रोहन, प्रवर्तन आरक्षी, मोनिका, प्रवर्तन आरक्षी इस अभियान से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन टिहरी में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी जारी रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत बनी उत्तराखंड इंटर की टॉपर, 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

बागेश्वर: Geetika Pant ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी...