उत्तराखंडTehri News: मुख्यमंत्री धामी ने किया इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप–2025 एवं चतुर्थ टिहरी...
spot_img

Tehri News: मुख्यमंत्री धामी ने किया इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप–2025 एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप–2025 का समापन

Advertisement

spot_img

कोटी कॉलोनी, टिहरी (प्रदीप शाह): टिहरी झील के कोटी कॉलोनी क्षेत्र में रविवार को आयोजित “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप–2025” एवं “चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप–2025” का समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

समारोह में THDC की ओर से सीएमडी सीपन गर्ग और सीटीओ एल.पी. जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

मुख्यमंत्री धामी ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता टिहरी झील की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान का संकेत है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ टिहरी झील को पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, दृढ़ता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। नई खेल नीति और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जैसे कदमों से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है। साथ ही राज्य में 4% खेल कोटा लागू होने से खिलाड़ियों को नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।

पूर्व सीएमडी स्व. आर.के. बिश्नोई को दिया श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने पूर्व सीएमडी स्व. आर.के. बिश्नोई को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को शक्ति देने की कामना की।

खिलाड़ियों से संवाद और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुति

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय तथा विदेशी खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में नरेंद्र नगर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जौनसारी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, जिसमें क्षेत्रीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, टीएचडीसी जीएम एम.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, पत्रकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत बनी उत्तराखंड इंटर की टॉपर, 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

बागेश्वर: Geetika Pant ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी...