Tehri News: टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 की धमाकेदार शुरुआत – 22 देशों के 300 एथलीट ले रहे हिस्सा

Date:

कोटी कालोनी, टिहरी (प्रदीप शाह): टिहरी बांध झील में शुक्रवार से तीन दिवसीय इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप 2025 और चौथे टिहरी कप कैनोइंग एंड कयाकिंग चैंपियनशिप का शानदार आगाज़ हो गया। पहली बार टिहरी झील में आयोजित हो रही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित 22 देशों के करीब 300 एथलीट अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से टिहरी क्षेत्र में खेल एवं पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा और ऊंचाई मिलेगी।

THDC और IKCA के सहयोग से हाई लेवल आयोजन

यह प्रतियोगिता टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और इंडियन क्याकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) के संयुक्त सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसके अलावा उत्तराखंड पर्यटन विभाग और ITBP भी आयोजन में सहायक भूमिका निभा रहे हैं। THDC ने प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए, झील क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया, आकर्षक लाइटिंग लगाई, हेलीपैड की व्यवस्था की गई, उन्नत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। प्रतिभागी, कोच और मैनेजर सहित अधिकांश विदेशी और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल कोटी कॉलोनी पहुंच चुके हैं।

30 नवंबर तक चलेगी रोमांचक स्पर्धाएं

तीन दिवसीय प्रतियोगिता 30 नवंबर तक चलेगी, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की ओपन कैनोइंग और कयाकिंग की कई रोमांचक और हाई-इंटेंसिटी रेस देखने को मिलेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें शामिल हैं, विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, मुख्य महाप्रबंधक जन संचार डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक टिहरी एम.के. सिंह, कैनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के महामंत्री डी.के. सिंह, साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी और राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच और मैनेजर भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटी कॉलोनी,टिहरी: टिहरी गढ़वाल के कोटी काॅलोनी में आज...

चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाएगी बीकेटीसी, यात्रा से पहले बड़ा फैसला संभव

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा से पहले श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर...