उत्तराखंडस्वतंत्रता दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन कार्यालय में ध्वजारोहण
spot_img

स्वतंत्रता दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन कार्यालय में ध्वजारोहण

Advertisement

spot_img

अठूरवाला,देहरादून- (प्रदीप शाह) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शैल संकल्प फाउंडेशन के देहरादून स्थित कार्यालय में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष शैलबाला ममगाईं ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

इस अवसर पर संस्था के सचिव आर. डी. ममगाईं ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक सम्मान तभी है, जब हम अपने अधिकारों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करें।उन्होंने बताया कि शैल संकल्प फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र सकलानी जी द्वारा भी सदस्यों के साथ ऋषिकेश में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया।

उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक सेवा, जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुचित्रा,पारस ममगाईं, सुश्री सिद्धि, सुश्री स्मृति नौटियाल, सुश्री आराध्या सेमवाल , अरविंद रावत सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related