Uncategorizedसुंदरा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल...
spot_img

सुंदरा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन,महापौर शम्भू पासवान ने किया शुभारंभ

Advertisement

spot_img

ऋषिकेश– समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए सुंदरा सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में एक भव्य निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं नेत्र स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज और विकसित ऋषिकेश” की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सहज रूप से पहुँचें। उन्होंने कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा बड़ी संख्या में आए नागरिकों की आँखों की निःशुल्क जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए गए। शिविर का उद्देश्य लोगों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते नेत्र रोगों की पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।

महापौर शम्भू पासवान ने इस जनहितकारी आयोजन के लिए सुंदरा सामाजिक संस्था, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र बिष्ट, संजू बिष्ट, ज्योति सजवान तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे ।स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की । यह आयोजन क्षेत्रवासियों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

कारगिल विजय दिवस पर हटवाल गांव में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

थत्यूड/सकलाना- टिहरी गढ़वाल के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत...

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से हरेला पर्व ‘‘एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आयोजित

टिहरी गढ़वाल- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से...