Uncategorizedदो चोरी का खुलासा कर ऋषिकेश पुलिस की बड़ी सफलता,हरियाणा निवासी ...
spot_img

दो चोरी का खुलासा कर ऋषिकेश पुलिस की बड़ी सफलता,हरियाणा निवासी विवेक गोयल और विक्रम गिरफ्तार

Advertisement

spot_img

ऋषिकेश– दिनांक 12.04.2026 को वादी कपिल कुमार पुत्र स्व० पवन कुमार, निवासी कृष्णा मिष्ठान भण्डार, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 12.04.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी लगभग ₹55,000/- की नकदी चोरी कर ली गई है। उक्त घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-142/2026 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

तथा दिनांक 23.06.2026 को वादिनी विजयलक्ष्मी कोठारी पत्नी भारत भूषण कोठारी, निवासी न्यू कैलाश मेडिकल हॉल, देहरादून रोड, ऋषिकेश द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 23.06.2026 को प्रातः लगभग 03:40 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में रखी लगभग ₹23,000/- नकदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिये गये। उक्त घटना भी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-250/2026 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में दोनों चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 17/18.07.2026 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा मिष्ठान भण्डार में चोरी करने वाले दो व्यक्ति खाण्ड गांव जाने वाले मार्ग स्थित अण्डर पास के पास दोबारा चोरी करने की नीयत से बैठे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम विवेक गोयल एवं विक्रम, निवासी जनपद सोनीपत (हरियाणा) बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से दोनों चोरी की घटनाओं से संबंधित ₹2200/- नकद, पंजाब नेशनल बैंक की चेकबुक, एक एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड एवं एक पहचान पत्र बरामद हुए।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी नवीन उर्फ बाली निवासी जनपद सोनीपत (हरियाणा) के साथ मिलकर कृष्णा मिष्ठान भण्डार एवं न्यू कैलाश मेडिकल हॉल में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी की अधिकांश नकदी नशे एवं अन्य खर्चों में खर्च कर दी गई। बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियोगों में धारा 317(2), 3(5) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। फरार अभियुक्त नवीन उर्फ बाली की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी अभियुक्तों का नाम-पता

1-विवेक गोयल पुत्र सतीश गोयल, निवासी जटवाड़ा मोहल्ला, जनपद सोनीपत (हरियाणा), उम्र 28 वर्ष।

2-विक्रम पुत्र कर्मवीर, निवासी ग्राम बड़वासनी, थाना सदर, जनपद सोनीपत (हरियाणा), उम्र 20 वर्ष।

बरामद का विवरण 1-₹2200/- नकद, 2-पंजाब नेशनल बैंक की एक चेकबुक, 3-एक एटीएम कार्ड, 4-तीन आधार कार्ड, 5-एक पहचान पत्र।अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1-उ0नि0 बिनेश कुमार, 2-का0 161 विनीत कुमार, 3-का0 189 हिमांशु कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से हरेला पर्व ‘‘एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आयोजित

टिहरी गढ़वाल- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से...

नई टिहरी आयुष चिकित्सालय में ’सर्वांग स्वेदन चिकित्सा’ सेवा शुरू

टिहरी गढ़वाल- जनपदवासियों को आयुर्वेदिक उपचार की बेहतर सुविधाएं...