Uncategorizedकांवड़ मेला 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम टिहरी शैलेंद्र...
spot_img

कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ की समीक्षा बैठक

Advertisement

spot_img

मुनिकीरेती,ढालवाला- शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला सभागार में एडीएम टिहरी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कांवड़ मेले की तैयारियों व व्यवस्थाओं हेतु सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने विद्युत पोलों व उससे सटी वायरों पर करंट का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। ऐसी स्थिति में उन्होंने सभी अधिकारियों को तत्काल विद्युत विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकता वाले स्थानों पर्याप्त सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि मेला अवधि के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या सफाई, विद्युत, पेयजल आदि हो तो तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आकस्मिक स्थितियों के लिए तैयार रहने व फील्ड पर लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान व्यवस्था के साथ विकल्प भी बनाएं रखें।

इसके बाद एडीएम ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जानकी झूला पार्किंग, ढालवाला पार्किंग व आसपास स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपजिलाधिकारी आशीष घिल्ड़ियाल, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग कमल सिंह, सहायक अभियंता दर्मियान सिंह असवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान

देहरादून, 31जुलाई :- हर्रावाला (डोईवाला) क्षेत्र की नवविवाहिता एवं...

मेरा पेड़-मेरा दोस्त अभियान के तहत डोईवाला में खंड विकास अधिकारी ने परिसर में किया पौधरोपण

डोईवाला,देहरादून- वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी के पहल पर...

कारगिल विजय दिवस पर हटवाल गांव में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

थत्यूड/सकलाना- टिहरी गढ़वाल के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत...