उत्तराखंडश्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का भव्य...
spot_img

श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का भव्य शुभारंभ महापौर शम्भू पासवान द्वारा किया गया

Advertisement

spot_img

ऋषिकेश- उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, उत्तराखंड सरकार, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित ‘अष्टादश संस्कृतमहोत्सवः’ के अंतर्गत विकासखंड डोईवाला, जनपद देहरादून की दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा (सत्र 2026-27) का शुभारंभ बुधवार को श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश में विधि-विधान एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम ऋषिकेश शम्भू पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, संस्कृति, संस्कार एवं आध्यात्मिक विरासत की आधारशिला है।

संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्पर्धाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति भी जागरूकता उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें संस्कृत नाटक, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत समूहगान, संस्कृत आशुभाषण, संस्कृत समूहनृत्य एवं श्लोकोच्चारण प्रमुख रहे। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में खंड संयोजक डॉ. सूर्यप्रकाश रतूड़ी, प्रधानाचार्य विजय जुगलान एवं खंड शिक्षा अधिकारी/मार्गदर्शक शिवानी कौशल का विशेष सहयोग रहा।आयोजकों ने बताया कि 24 सितम्बर 2026 को वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के उपरांत अपराह्न 3:00 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूज्य गोपालाचार्य जी महाराज सहित अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य जनार्दन बेलवाल, पूर्व प्रधानाचार्य मायाराम, डी.एस.बी. स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल एवं जयेंद्र रमोला उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

यमुनोत्री धाम और पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था सख्त, रिचुअल वेस्ट निस्तारण के लिए बढ़ाए गए संसाधन

Uttarkashi: श्री यमुनोत्री धाम में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं...

टिहरी गढ़वाल की कोटी कॉलोनी में 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स का दूसरा बैच शुरू

Tehri Garhwal: टिहरी गढ़वाल की कोटी कॉलोनी में भारतीय...