उत्तराखंडटिहरी गढ़वालटिहरी में बालिकाओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन, स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता...
spot_img

टिहरी में बालिकाओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन, स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

Advertisement

spot_img

Tehri Garhwal: टिहरी में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर में सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित करने के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापिकाओं, चिकित्सक और जनप्रतिनिधियों ने बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। चिकित्सक डॉ. अभिलाषा ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव और इस उम्र में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर बालिकाओं को आवश्यक सावधानियां बताईं। इस दौरान बालिकाओं ने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका चिकित्सक ने समाधान किया।

कार्यक्रम में सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी नैपकिन वितरण अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं तक निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित न हो।

गीता धामी ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर शर्म या संकोच के बजाय सही जानकारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने से संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है और बालिकाएं स्वस्थ एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकती हैं।

कार्यक्रम में सेवा संकल्प फाउंडेशन के समन्वयक अनिरुद्ध भट्ट, चिकित्सक डॉ. अभिलाषा, प्रधानाचार्य आरती बिष्ट, सभासद उर्मिला राणा समेत विद्यालय की अध्यापिकाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

यमुनोत्री धाम और पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था सख्त, रिचुअल वेस्ट निस्तारण के लिए बढ़ाए गए संसाधन

Uttarkashi: श्री यमुनोत्री धाम में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं...

टिहरी गढ़वाल की कोटी कॉलोनी में 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स का दूसरा बैच शुरू

Tehri Garhwal: टिहरी गढ़वाल की कोटी कॉलोनी में भारतीय...

नरेन्द्रनगर में लाखों की चोरी का खुलासा, 1100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर दो आरोपी गिरफ्तार

Tehri Garhwal: टिहरी गढ़वाल के नरेन्द्रनगर कोतवाली क्षेत्र में...