उत्तराखंडतीन दिवसीय श्री नीलकंठ महादेव वार्षिक जागरण महोत्सव हुआ सम्पन्न, समापन अवसर...
spot_img

तीन दिवसीय श्री नीलकंठ महादेव वार्षिक जागरण महोत्सव हुआ सम्पन्न, समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की शिरकत

Advertisement

spot_img

नीलकंठ महादेव महोत्सव के समापन पर मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्रामीणों से किया संवाद, विकास कार्यों का दिया भरोसा

गजा, टिहरी गढ़वाल-(प्रदीप शाह) नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गजा तहसील अंतर्गत ग्राम-बमणगांव, पट्टी-क्वीली खगसांण में आयोजित तीन दिवसीय श्री नीलकंठ महादेव वार्षिक जागरण महोत्सव का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित समापन कार्यक्रम में नरेंद्रनगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का मांग-पत्र कैबिनेट मंत्री को सौंपा। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बमणगांव, कोट व मणगांव का भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया । महोत्सव के दौरान लोककला एवं लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां भी हुईं। लोकगायक प्रवीण कोहली एवं गायक मनीष विश्वकर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।ग्रामीणों की एकता और सामूहिक सहभागिता के प्रतीक के रूप में श्री नीलकंठ महादेव वार्षिकोत्सव की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी। इस वर्ष महोत्सव की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय जागरण का आयोजन किया गया। सावन माह में नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष जलाभिषेक, अखंड ज्योति तथा तीन दिवसीय जागरण की परंपरा निभाई जाती है।मंदिर से जुड़ी प्राचीन मान्यताओं के अनुसार रात्रिकालीन कार्यक्रम के दौरान ढोल-दमाऊ की थाप पर मंडाण के माध्यम से देवी-देवताओं का आवाहन किया जाता है। धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों की विशेष सहभागिता रहती है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बमणगांव शीला देवी, ग्राम प्रधान ददेली सीमा देवी, जिला पंचायत सदस्य (बैरोला) जोत सिंह असवाल, उप प्रधान बमणगांव ललित बिजल्वाण, ग्राम प्रधान सैण धन सिंह सजवाण, बमणगांव प्रधान प्रतिनिधि मस्ती मुयाल, बलवीर, रमेश लाल, महादेव प्रसाद,घंटाकर्ण धाम समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, मंदिर समिति अध्यक्ष रविन्द्र मुयाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष शैलेश मुयाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्रनगर ईश्वरी प्रसाद बिजल्वाण, गजा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत सहित मुख्य कृषि अधिकारी, तहसीलदार नरेंद्रनगर, शिक्षा विभाग एवं जल पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान

देहरादून, 31जुलाई :- हर्रावाला (डोईवाला) क्षेत्र की नवविवाहिता एवं...

मेरा पेड़-मेरा दोस्त अभियान के तहत डोईवाला में खंड विकास अधिकारी ने परिसर में किया पौधरोपण

डोईवाला,देहरादून- वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी के पहल पर...