कारगिल विजय दिवस पर हटवाल गांव में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

0
11

थत्यूड/सकलाना– टिहरी गढ़वाल के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में कारगिल विजय दिवस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का संस्करण भी सुना गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष सकलाना संदीप मंद्रवाल ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के विभिन्न प्रकार के योजनाएं ला रहे। और युवाओं से संवाद कर रहे और साथ ही आज करगिल विजय दिवस पर आज मां भारती के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।

सामाजसेवी अनिल हटवाल ने बताया कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना का शौर्य दिवस भी है । कारगिल में बलिदान हुए मां भारती की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शौर्य साहस और राष्ट्रसेवा को नमन करता हूं।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह हटवाल, उदय सिंह नेगी, प्रधानाचार्य महावीर धनोला, हुकम सिंह कंडारी,मतेद्र सिंह, नीतिन,अरूण,आरूषी,दीपक,गौरव,सौरभ, अर्जुन,सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here