Uncategorizedनगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में 99.55 लाख रूपए की लागत से होने...
spot_img

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में 99.55 लाख रूपए की लागत से होने वाली योजनाओं के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शिलान्यास

Advertisement

spot_img

मुनिकीरेती,टिहरी- शनिवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला पहुंचने पर सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण व सभासदों ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कैबिनेट मंत्री ने राज्य वित्त एवं निकाय निधि से होने वाली दो योजनाओं वार्ड संख्या 04 में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य व वार्ड संख्या 09, 14 बीघा में पब्लिक लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने दोनों निर्माण कार्यों को नगर क्षेत्र की विशिष्ट उपलब्धि बताया। कहा कि इस लाइब्रेरी में नगर के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही सामुदायिक भवन के निर्माण से मध्यम वर्गीय परिवारों के आयोजनों में सुविधा होगी।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि 63.92 लाख रूपए की लागत से वार्ड संख्या 09 में लाइब्रेरी व 35.63 लाख रूपए की लागत से वार्ड 04 में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना है। दोनों निर्माण कार्यों के शिलान्यास पर पालिकाध्यक्ष ने समस्त नगर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री से समय-समय पर निकाय के विकास कार्यों हेतु सहयोग करने की अपील की, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने सकारात्मक रूप से आश्वसत किया। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने किया।

मौके पर उपजिलाधिकारी आशीष घिल्ड़ियाल, सभासद मीनू गोडियाल, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, स्वाति पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, अरविंद नेगी, रोहित गोडियाल, सचिदानंद पैन्यूली, समाजसेवी देवेश उनियाल, सतीश गुप्ता, अवर अभियंता सचिन, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक विकास सेमवाल, प्रकाश अवस्थी, अनुज, अमित नेगी, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, बाबू सिंह, महिपाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

कारगिल विजय दिवस पर हटवाल गांव में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

थत्यूड/सकलाना- टिहरी गढ़वाल के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत...

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से हरेला पर्व ‘‘एक पेड़ मां के नाम” थीम पर आयोजित

टिहरी गढ़वाल- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से...

नई टिहरी आयुष चिकित्सालय में ’सर्वांग स्वेदन चिकित्सा’ सेवा शुरू

टिहरी गढ़वाल- जनपदवासियों को आयुर्वेदिक उपचार की बेहतर सुविधाएं...