Uncategorizedउत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य पहुंचे स्मार्ट कंट्रोल रूम, जनपद में लगातार हो...
spot_img

उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य पहुंचे स्मार्ट कंट्रोल रूम, जनपद में लगातार हो रही वर्षा की तहसीलों से ली जानकारी

Advertisement

spot_img

उत्तरकाशी– मौसम विभाग के द्वारा जारी‌ अलर्ट के बाद गुरुवार को जिला‌ उत्तरकाशी में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर तहसीलों से वर्षा की जानकारी प्राप्त करते हुए समस्त एसडीएम को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा की स्थिति, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम, प्रमुख सड़क मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात कालीन परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। कहा कि वर्षा के कारण यदि कहीं सड़क अवरुद्ध होती है तो उसे तत्काल खोलने, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव दलों को हर समय तैयार रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस दौरान डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूरे, श्रीनगर नगर निगम में लगा लोक कल्याण मेला

श्रीनगर गढ़वाल: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण...

टैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत बनी उत्तराखंड इंटर की टॉपर, 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

बागेश्वर: Geetika Pant ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी...