क्राइमDehradun में ओवरटेकिंग विवाद बना जानलेवा: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर...
spot_img

Dehradun में ओवरटेकिंग विवाद बना जानलेवा: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत

Advertisement

spot_img

Dehradun के मालसी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने बड़ा हिंसक रूप ले लिया। स्कॉर्पियो N और दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार के बीच हुए विवाद में चली गोली की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सुबह 6:50 बजे कंट्रोल रूम को मिली सूचना

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव में फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि Mussoorie Road स्थित मालसी के पास स्कॉर्पियो N और दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार में सवार लोगों के बीच वाहन को पास न देने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रोकने के लिए उसके टायर पर फायरिंग कर दी।

इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दुर्घटनावश गोली लग गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फॉर्च्यूनर कार पेड़ से टकराई, दो लोग घायल

फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के साथ मारपीट की और वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उनके साथियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोपी मौके से फरार, जिलेभर में नाकेबंदी

घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत बनी उत्तराखंड इंटर की टॉपर, 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

बागेश्वर: Geetika Pant ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी...