धारी देवी मंदिर क्षेत्र में बढ़ते कचरे और शराब की खाली बोतलों की समस्या को देखते हुए The Himadri Foundation से जुड़े युवाओं ने रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मंदिर मार्ग और Alaknanda River किनारे से भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और शराब की खाली बोतलें एकत्र की गईं।
चारधामों की रक्षक मानी जाने वाली धारी देवी मंदिर जैसे पवित्र स्थल की स्थिति को देखते हुए ऋषिकेश से पहुंचे युवाओं की टीम ने लगभग 100 किलो कूड़ा साफ किया। अभियान से जुड़ी अनुरिमा नौटियाल और शगुन उनियाल ने बताया कि यह कुल फैले कचरे का केवल करीब 10 प्रतिशत ही साफ किया जा सका, जिससे क्षेत्र में फैली गंदगी की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
रुचि और ओम थापा ने बताया कि गंगा आरोग्य प्रोजेक्ट के तहत चलाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान की यह 58वीं ड्राइव थी, जिसमें लगभग 20 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अभियान में गढ़वाल विश्वविद्यालय के शोध छात्र, स्थानीय लोग और अन्य स्वयंसेवक भी शामिल रहे।
अभियान के दौरान टीम ने स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया और प्रशासन से मंदिर क्षेत्र में शराब सेवन तथा कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, Noopur Verma ने अभियान से जुड़े युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रशासन भविष्य में संस्था के साथ मिलकर बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएगा और चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले व्यापक सफाई अभियान भी संचालित किया जाएगा।


