टिहरी DM नितिका खण्डेलवाल का कड़ा एक्शन — चार अफसरों की नवंबर महीने की तनख्वाह रोकी, समय पर ATR न देने पर कार्रवाई

Date:

टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए चार विभागीय अधिकारियों के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई अधिकारियों द्वारा समय पर ATR (Action Taken Report) प्रस्तुत न करने के कारण की गई है।

जिन अधिकारियों की तनख्वाह रोकी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

जगदीश खाती, अधि. अभियंता, लोनिवि चंबा

धीरेन्द्र कुमार, अधि. अभियंता, लोनिवि कीर्तिनगर

विशाल सिंह चौहान, अधि. अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग

रोहित कुमार, अधि. अधिकारी, नगर पंचायत गजा

समय पर ATR न देने पर सख्त हुई DM

जिलाधिकारी ने हाल ही में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों को नकारात्मक समाचारों एवं शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, सभी विभागों को समय पर ATR प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया था।
लेकिन उक्त अधिकारी निर्देशों के पालन में विफल रहे, जिसके बाद डीएम ने सीधे आर्थिक कार्रवाई करते हुए उनकी नवंबर महीने की तनख्वाह पर रोक लगा दी।

कार्रवाई से संदेश स्पष्ट — लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीएम नितिका खण्डेलवाल की इस कार्रवाई को सरकारी तंत्र में जवाबदेही तय करने और कार्य संस्कृति सुधारने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि विभागीय लापरवाही और निर्देशों की अनदेखी पर अब त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

अब निगाहें ATR पर

वेतन रोके जाने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अफसर पहले ATR जमा करते हैं या वेतन जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटी कॉलोनी,टिहरी: टिहरी गढ़वाल के कोटी काॅलोनी में आज...

चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाएगी बीकेटीसी, यात्रा से पहले बड़ा फैसला संभव

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा से पहले श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर...