Pauri News: रैबार स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत बाड़ा की समूह महिलाओं को जलवायु अनुकूल कृषि का प्रशिक्षण

Date:

पौड़ी: ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत रैबार स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत बाड़ा से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जलवायु अनुकूल कृषि पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को बदलते जलवायु परिदृश्य के अनुरूप टिकाऊ, कम लागत वाली और लाभकारी कृषि पद्धतियों से जोड़ना था, जिससे वे अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।

प्रशिक्षण के पहले दिन ग्राम वजली की महिलाओं को ग्रामोत्थान परियोजना पौड़ी के सहायक प्रबंधक (आजीविका) धनी लाल उनियाल द्वारा जलवायु परिवर्तन और उसके कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को जलवायु आधारित कृषि पद्धतियों, एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन, एकीकृत कृषि मॉड्यूल, जैविक खेती, जैविक खाद व कीटनाशक, बीज संरक्षण और क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।

Uttarakhand News

प्रशिक्षण के दूसरे दिन महिलाओं को खिर्सू ब्लॉक के चमराड़ा गांव का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यहां भूमि स्वायत्त सहकारिता द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित यूनिट में गोबर से निर्मित मूर्तियां, धूप, हवन कप और अन्य उत्पादों को तैयार करने की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। महिलाओं ने इस भ्रमण के दौरान वैकल्पिक आजीविका के अवसरों को करीब से जाना।

प्रशिक्षण से लाभान्वित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीखी गई तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रैबार स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष पूनम देवी, कोषाध्यक्ष पूनम, ग्रामोत्थान परियोजना से एम एंड ई अधिकारी मोहन सहित रैबार और भूमि सीएलएफ का स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटी कॉलोनी,टिहरी: टिहरी गढ़वाल के कोटी काॅलोनी में आज...

चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाएगी बीकेटीसी, यात्रा से पहले बड़ा फैसला संभव

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा से पहले श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर...