Pauri News: पौड़ी ब्लॉक में संकेत स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत भिमली तल्ली की आम सभा सम्पन्न

Date:

पौड़ी: पौड़ी ब्लॉक के सभागार में संकेत स्वायत्त सहकारिता न्याय पंचायत भिमली तल्ली की वार्षिक आम सभा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, ग्रामोत्थान परियोजना से जिला स्टाफ कीर्ति गुसाईं, मयंक नौटियाल, एनआरएलएम ब्लॉक मिशन मैनेजर विजय बिष्ट, ब्लॉक और सीएलएफ स्टाफ, समूह पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।

महिलाओं को ग्रामोत्थान परियोजना की गतिविधियों की दी गई जानकारी

बैठक में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत चल रही गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि और उद्यान विभाग के प्रतिनिधियों ने भी मंच से विभागीय योजनाओं और लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

लोकगीत और भजन से सजी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकगीत और भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

क्लस्टर बीओडी चुनाव – ललिता देवी कोषाध्यक्ष निर्वाचित

बैठक के दौरान क्लस्टर BOD के चुनाव भी हुए। ललिता देवी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष और सचिव पद पर पूर्व पदाधिकारी ही पुनः अपने दायित्वों पर बने रहे। ग्रामोत्थान परियोजना के अब तक के लक्ष्यों और प्रगति की जानकारी भी बैठक में साझा की गई।

विधायक का संबोधन — महिलाएँ आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं

विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ कृषि, बागवानी और पशुपालन के माध्यम से अपनी और परिवार की आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएँ अब समाज को आत्मनिर्भरता और संगठित विकास का संदेश दे रही हैं।

मानव–वन्यजीव संघर्ष पर सजगता की अपील

विधायक पोरी ने ग्रामीणों को मानव–वन्यजीव संघर्ष के प्रति सचेत रहने को कहा। उन्होंने सुझाव दिया कि आसपास की झाड़ियाँ साफ रखें, घर के पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें,
ताकि गुलदार जैसे वन्य जीवों से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वार्षिक आम सभा में सहभागिता और संवाद के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं ने सामुदायिक विकास और वित्तीय सशक्तिकरण को और मजबूती देने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटी कॉलोनी,टिहरी: टिहरी गढ़वाल के कोटी काॅलोनी में आज...

चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाएगी बीकेटीसी, यात्रा से पहले बड़ा फैसला संभव

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा से पहले श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर...