केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग 2026: मार्च से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, IRCTC में बदलाब, कालाबाजारी पर लगेगा ताला

Date:

Advertisement

spot_img

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 के आगाज में अब कुछ ही समय बचा है। बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए हर साल सबसे ज्यादा मारामारी हेलीकॉप्टर टिकटों को लेकर होती है। इस बार यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सूत्रों के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं (Kedarnath Helicopter Booking 2026) की ऑनलाइन बुकिंग मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की प्रबल संभावना है।

IRCTC पोर्टल पर हुआ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पिछले वर्षों में टिकटों की कालाबाजारी, डमी बुकिंग और एजेंटों की मनमानी की शिकायतों को देखते हुए इस बार सरकार ने बुकिंग (Kedarnath Helicopter Booking 2026) प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। बुकिंग का जिम्मा संभाल रहे IRCTC के पोर्टल पर सुरक्षा का एक नया और अभेद्य कवच चढ़ा दिया गया है।

अब ‘आधार’ आधारित होगी बुकिंग: नए नियमों के तहत, अब कोई भी व्यक्ति बिना वैध पहचान पत्र के टिकट बुक नहीं कर पाएगा।

  1. आधार लिंकेज अनिवार्य: IRCTC पोर्टल को अब ‘आधार’ (Aadhaar) और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम से लिंक कर दिया गया है।
  2. एक आईडी, सीमित टिकट: टिकटों की जमाखोरी रोकने के लिए एक आधार आईडी पर सीमित संख्या में ही टिकट बुक (Kedarnath Helicopter Booking 2026) किए जा सकेंगे। इससे ट्रैवल एजेंटों द्वारा की जाने वाली थोक बुकिंग पर लगाम लगेगी।
  3. पारदर्शिता बढ़ेगी: इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक श्रद्धालुओं को ही सरकारी दरों पर टिकट मिल सकें और उन्हें ब्लैक में टिकट खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।

पर्यटन विभाग और UCADA ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बुकिंग शुरू होने से पहले अपने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि बुकिंग खुलते ही स्लॉट तेजी से भरने की उम्मीद है।

Kedarnath Helicopter Booking 2026
Kedarnath Helicopter Booking 2026 (AI Image)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Rishikesh News: बिना जरूरत मरीज रेफर किए तो कार्रवाई तय: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

Rishikesh News: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल Subodh...