Chardham Yatra 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, यात्रा मार्गों पर 22 चिकित्सा इकाइयां तैनात होंगी

Date:

Advertisement

spot_img

Chardham Yatra 2026: Tehri Garhwal में आगामी Char Dham Yatra को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी Nitika Khandelwal के निर्देशों के अनुपालन में यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की चिकित्सीय परेशानी का सामना न करना पड़े।

यात्रा मार्गों पर स्थापित होंगी 22 चिकित्सा इकाइयां


मुख्य चिकित्साधिकारी Dr Shyam Vijay ने बताया कि जनपद के अंतर्गत आने वाले यात्रा मार्गों—ऋषिकेश से गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत 22 चिकित्सा इकाइयों को विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर तैनात किया जाएगा।

चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण


उन्होंने बताया कि पहले से तैनात चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से तैयार किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान आपात परिस्थितियों में तुरंत और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

दवाइयों और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश


स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सा इकाइयों में पर्याप्त मैनपावर, दवाइयों और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यात्रा अवधि के दौरान किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को उपचार संबंधी कठिनाई न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

गंभीर मरीजों के लिए तत्काल रेफरल व्यवस्था


मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि यदि किसी यात्री को गहन चिकित्सा की आवश्यकता होती है तो संबंधित चिकित्सा अधिकारी तुरंत उच्च अधिकारियों से संपर्क कर बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, ताकि समय रहते मरीज को उचित सुविधा मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Rishikesh News: बिना जरूरत मरीज रेफर किए तो कार्रवाई तय: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

Rishikesh News: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल Subodh...