Pauri News: जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न — स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश

Date:

पौड़ी गढ़वाल: विकास भवन स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों, नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यापक समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा संरक्षण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत की जाए।

नदियों को प्रदूषित कर रहे उद्योगों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में नगर निगम कोटद्वार और उद्योग विभाग को निर्देशित किया गया कि ऐसे उद्योगों की पहचान की जाए जो नदियों को प्रदूषित कर रहे हैं। सीडीओ ने कहा कि इन उद्योगों के विरुद्ध प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में कॉम्पेक्टर मशीन संचालन के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति

ग्रामीण बाजारों, कस्बों और विकासखंड स्तर पर स्थापित कॉम्पेक्टर मशीनों के संचालन को सुचारू बनाने के लिए जिला पंचायत को पर्याप्त सफाई कर्मियों की नियुक्ति हेतु जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि सफाई कर्मियों की नियुक्ति संबंधी टेंडर 9 दिसंबर 2025 को खुलने प्रस्तावित है।

सतपुली में नाला टैपिंग कार्य के लिए 21 करोड़ की DPR तैयार

बैठक में जानकारी दी गई कि नगर पंचायत सतपुली के नाला टैपिंग कार्य के लिए पेयजल निगम कोटद्वार द्वारा 21 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर उच्च स्तर पर भेज दी गई है।

जीपीएस और लॉगबुक से कूड़ा वाहनों की निगरानी पर जोर

सीडीओ ने नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम और लॉगबुक के जरिए वाहनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा संग्रहण के लिए उपलब्ध वाहनों और उनके रूट की सतत निगरानी के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों (BDOs) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

ग्राम स्तर पर गीले-सूखे कूड़े के पृथकीकरण की तैयारी

ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों में बैठकों का आयोजन कर लोगों को गीले और सूखे कूड़े के पृथकीकरण, भंडारण व निर्धारित स्थलों पर निस्तारण के प्रति जागरूक किया जाए।
इसी क्रम में, ग्रामीण बाजारों और कस्बों में व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को व्यापार मंडलों के साथ बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा

मेडिकल वेस्ट निस्तारण की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व निर्देशों के क्रम में “गंगा उत्सव” का सफल आयोजन किया गया।


बैठक में मौजूद रहे कई अधिकारी

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता जल निगम पौड़ी नवनीत कटारिया, एसडीओ फॉरेस्ट लक्की शाह, पीएम स्वजल दीपक रावत, विभिन्न नगर निकायों के अधिकारी, विभागीय अधिशासी अभियंता तथा सभी खंड विकास अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटी कॉलोनी,टिहरी: टिहरी गढ़वाल के कोटी काॅलोनी में आज...

चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाएगी बीकेटीसी, यात्रा से पहले बड़ा फैसला संभव

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा से पहले श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर...