एक कर्नल ऐसा भी: कर्नल अजय कोठियाल ने पूर्व सैनिकों के लिए त्याग दीं सभी सरकारी सुविधाएं, पेश की सियासत में सेवा भाव की मिसाल

Date:

देहरादून। जिस दौर में राजनीति अक्सर सुविधाओं और लाभ के लिए पहचानी जाती है, ऐसे समय में उत्तराखंड के पूर्व सैनिक और सैन्य धाम के शिल्पकार कर्नल (रि.) अजय कोठियाल ने सेवा भाव की मिसाल पेश की है। उन्होंने पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के तौर पर मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं त्याग कर उन्हें पूर्व सैनिकों के कल्याण पर खर्च करने का निर्णय लिया है।

Image: Colonel Ajay Kothiyal gave up all the government facilities.

कर्नल कोठियाल की इस पहल ने राजनीति में नैतिकता और जनसेवा की एक नई मिसाल कायम की है। वर्तमान में जहां राजनीतिक पदों को अक्सर व्यक्तिगत लाभ के रूप में देखा जाता है, वहीं कर्नल कोठियाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सत्ता सुख नहीं, सेवा धर्म निभाने के लिए राजनीति में आए हैं।

हर माह की पूरी राशि सैनिकों के नाम

कर्नल कोठियाल को परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सरकार की ओर से निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं:

  • वाहन हेतु ₹80,000 प्रति माह
  • आवास/कार्यालय हेतु ₹25,000
  • टेलीफोन/मोबाइल ₹2,000
  • कार्मिकों का मानदेय ₹27,000
  • स्वयं का मानदेय ₹45,000
  • यात्रा भत्ता ₹40,000

कुल मिलाकर यह राशि ₹2.19 लाख प्रति माह और सालाना करीब ₹25 लाख बनती है। उन्होंने सैन्य कल्याण निदेशालय को एक तीन पृष्ठीय चिट्ठी लिखकर यह घोषणा की है कि यह पूरी राशि अब पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए समर्पित की जाए।

Image: Letter by Colonel Ajay Kothiyal
Image: Letter by Colonel Ajay Kothiyal
Image: Letter by Colonel Ajay Kothiyal

मिसाल बनते जा रहे हैं कर्नल कोठियाल

पूर्व सैनिकों के लिए सैन्य धाम जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्प को आकार देने वाले कर्नल कोठियाल इससे पहले भी कई बार अपने सेवा भाव और जनहित के कार्यों से चर्चा में रहे हैं। अब उनका यह फैसला उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बन सकता है।

राजनीति में शुचिता की उम्मीद

जब राजनीति को केवल लाभ अर्जित करने का माध्यम समझा जाने लगा है, उस समय कर्नल कोठियाल जैसे जनप्रतिनिधि यह भरोसा दिलाते हैं कि राजनीति सेवा का माध्यम भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_img

Popular

More like this
Related

टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल SIV चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटी कॉलोनी,टिहरी: टिहरी गढ़वाल के कोटी काॅलोनी में आज...

चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाएगी बीकेटीसी, यात्रा से पहले बड़ा फैसला संभव

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा से पहले श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर...