गुरु-शिष्य का ऐसा प्रेम! विज्ञान शिक्षक की विदाई पर फूट-फूट कर रोया पूरा कॉलेज

Date:

Advertisement

spot_img

टिहरी गढ़वाल: एक शिक्षक की असली कमाई उसकी सैलरी नहीं, बल्कि छात्रों की आंखों में उसके लिए झलकने वाला प्यार और सम्मान होता है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की एक ऐसी ही भावुक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी का दिल पसीज गया। खबर प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज, मुखेम की है, जहाँ विज्ञान विषय के प्रवक्ता प्रमोद बिजल्वाण का तबादला होने पर पूरा विद्यालय परिवार भावुक हो उठा।

फूट-फूट कर रोए छात्र, शिक्षक भी नहीं रोक पाए आंसू

जैसे ही छात्रों को अपने प्रिय गुरु के जाने की खबर मिली, वे खुद को रोक नहीं पाए। विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं फूट-फूट कर रोने लगे और अपने शिक्षक से लिपट गए। बच्चों का यह निश्छल प्रेम और विलाप देखकर शिक्षक प्रमोद बिजल्वाण भी भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं। सोशल मीडिया पर इस विदाई समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो यह बताते हैं कि एक शिक्षक बच्चों के जीवन में माता-पिता के बराबर ही स्थान रखता है।

2019 में संभाली थी कमान, अपनी जेब से संवारा भविष्य

छात्रों का यह प्रेम प्रमोद बिजल्वाण को यूं ही नहीं मिला। वर्ष 2019 में जब उन्होंने इस अति दुर्गम विद्यालय में कार्यभार संभाला था, तब यहां संसाधनों की कमी थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, उन्होंने कई बार अपने वेतन से पैसे खर्च करके छात्रों को विज्ञान प्रतियोगिताओं में भेजा। बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया, बल्कि फार्मेसी और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी कराई।

जिले में गूंजा संस्थान का नाम

प्रमोद बिजल्वाण की मेहनत का ही नतीजा था कि दूरस्थ क्षेत्र में होने के बावजूद, यहाँ के छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में झंडे गाड़े। पिछले कुछ वर्षों में छात्रों ने, विज्ञान संगोष्ठी (Science Seminar), विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान क्विज इन सभी में जिला स्तर तक अपनी पहचान बनाई और इनाम जीते।

इस भावुक मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देशबंधु भट्ट ने शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षक जयेंद्र थपलियाल, सोवेंद्र कुमार, घनश्याम सोनी, वीरपाल राणा, भूपेंद्र सेमवाल, कृष्णकुमार भारती, नीलम रमोला, ममता, नरेंद्र राणा, पूरण राणा और शिशपाल राणा सहित कई ग्रामीण और अभिभावक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Rishikesh News: बिना जरूरत मरीज रेफर किए तो कार्रवाई तय: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

Rishikesh News: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल Subodh...