उत्तराखंडWeather Update: उत्तराखंड में बारिश–बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून और पिथौरागढ़ में...
spot_img

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश–बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून और पिथौरागढ़ में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Advertisement

spot_img

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मंगलवार (27 जनवरी 2026) को देहरादून और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड में तेज इजाफा दर्ज किया गया है और तापमान में गिरावट आई है। बर्फबारी के चलते जहां पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की आमद बढ़ी है और स्थानीय कारोबार को फायदा मिला है, वहीं आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले घंटों में राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

राजधानी देहरादून में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। यदि मौसम विभाग की चेतावनी पूरी तरह प्रभावी होती है, तो आने वाले दिनों में जनजीवन पर इसका असर और बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Advertisement

spot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत बनी उत्तराखंड इंटर की टॉपर, 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

बागेश्वर: Geetika Pant ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी...